(बड़ी खबर)- मतदान जागरूकता हेतु पेटिंग के लिए भव्या हुई सम्मानित

ख़बर शेयर करें

मजबूत लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान होना जरूरी है, इसी कड़ी में लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कि उत्तराखण्ड के कुल 790 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। हल्द्वानी निवासी, आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीस्टूट ऑफ लर्निंग स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा भव्या बुधानी पुत्री डॉ० संदीप कुमार बुधानी को देहरादून में हुए एक कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से०नि) द्वारा सम्मानित किया गया भव्या के पिता डॉ० संदीप कुमार बुधानी वर्तमान में ग्राफिक एरा भीमताल में स्कूल ऑफ कम्प्यूटिंग के विभागाध्यक्ष है एवं माता डॉ० नीलिमा बुधानी उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग में कार्यरत हैं। बिरला स्कूल हल्द्वानी के प्रधानाचार्य, कोआडिनेटर एवं सभी शिक्षकों द्वारा भी भव्या को सम्मानित किया गया एवं बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page