(बड़ी खबर):-नैनीताल में चैकिंग अभियान में 132 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही, 30 DL का हुआ निरस्तीकरण, देखिये यह वीडियो……?

ख़बर शेयर करें

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में सड़क दुर्घटनांओ में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।

   इसी क्रम में 31 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिह द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल UK04AK8356 जिसमें नंबर प्लेट न दिखने पर, को रोके जाने पर चालक- सुनील पटवाल निवासी तल्लीताल द्वारा बाइक में फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाई गई थी। *जिसे जब चाहो फोल्ड कर छुपा दो,  जब चाहो लगा दो। 
 इस तरह का नंबर प्लेट लगाना संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल होने की संभावना के दृष्टिगत उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

   इसके अतिरिक्त नैनीताल पुलिस सभी थाना चौकी/यातायात/सीपीयू द्वारा जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 132 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 75000 रुपये संयोजन जमा क्या गया।

05 वाहन सीज गए तथा 30 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।
अभियान लगातार जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page