Big News – उत्तराखण्ड मा.उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश ने किया कार्यभार ग्रहण

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड मा. उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश ने फुल कोर्ट रैफरेंस के साथ ही आज कार्यभार ग्रहण कर किया। इस मौके पर उच्च न्यायलय के रजिस्ट्रार जर्नल ने कार्यक्रम शुरू करने की अनुमती मांगी और महाधिवक्ता के साथ उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी ने मुख्य न्यायधीश के साथ साथ न्यायालय में मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया।
ऋतु बाहरी ने बीते 4 फरवरी को देहरादून में राज्यपाल के सम्मुख पद और गोपनीयता की शपथ ली।
उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में महिला शसक्तीकरण का दौर है। राज्य में पहली महिला मुख्य सचिव, विधान सभा अध्यक्ष के साथ साथ जिलाधिकारी भी महिला हैं। अब उच्च न्यायलय की मुख्य न्यायाधीश भी महिला हैं। जिससे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को और बल मिलेगा। महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने भी मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके स्वागत समारोह में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा के साथ रजिस्ट्रार जर्नल आशीष नैथानी व अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश यू.सी.ध्यानी, आलोक सिंह, बी.एस.वर्मा, राजेश टंडन, सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, बार काउंसिल के सदस्य डीके शर्मा, बार के महासचिव सौरभ अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, देवेंद्र पाटनी, मो.सय्यद मून,तनवीर आलम खान, आलोक मेहरा, डीएस मेहता, राजेश जोशी,विकास बहुगुणा, विनय कुमार समेत डी.आई.जी.योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद सिंह मीणा, एस.डी.एम.प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page