बड़ी खबर- केमू बस और स्विफ्ट कार की हुई टक्कर, एक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- क्वारब के पास चमरिया में केमू बस स्विफ्ट कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने तत्काल एसपी सिटी सहित पुलिस टीम को मौके पर भेजा दिया था। बताया जा रहा है कि उस दुर्घटना में एक महिला की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल है। बस में 25 यात्री सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये दुर्घटना भवाली कोतवाली के खैरना चौकी क्षेत्र की बताई जा रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page