(बड़ी खबर):- जानिए क्या रहेगा इस वीकेंड जनपद नैनीताल का यातायात प्लान

ख़बर शेयर करें

शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

● बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

● रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ०” रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंग कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे।
भीमताल, भवाली, कैची धाम, अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

● कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

● वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात के दबाव को देखते हुए आवश्यकतानुसार समय घटाया बढ़ाया जा सकता है।

समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली. कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page