(बड़ी खबर)- पिकप में केबिन बनाकर की जा रही थी लीसे की तस्करी

ख़बर शेयर करें
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद अवैध मादक पदार्थों/वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार चैकिग के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव के नेतृत्व एसओजी प्रभारी संजीत राठौर मय टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक ट्रक की चैकिंग में 60 टिन लीसा बरामद कर लीसा तस्कर की गिरफ्तारी की गई है।

18 दिसंबर को ढैला फास्ट फूड के सामने क्रियाशाला रोड,निकट ऊँची पुलिया के पास हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान एक TATA योद्धा वाहन (संख्या UK04CB- 9569) से 60 टिन अवैध लीसा टिन बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। किए गए।
उक्त घटना के संबंध में थाना हल्द्वानी में मु0 एफ0आई0आर0 नं0- 430/2024 धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है।

अपराध का तरीका- अभियुक्त द्वारा ट्रक में केबिन बनाकर अवैध रूप से लीसे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस चैंकिंग में पकड़ा गया।

गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण-
वीर बहादुर सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी कचलाकोट पो0- जोश्यूड़ा, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल, उम्र- 38 वर्ष

बरामदगी-

TATA योद्धा वाहन (संख्या UK04CB-9569) से 60 टिन अवैध लीसा टिन (वजन करीब 20 किलोग्राम)
कीमत- 02 लाख रुपये लगभग

पुलिस टीम:

1- प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री राजेश यादव
2- SOG प्रभारी संजीत राठौर

  1. उ0नि0 भुवन सिंह राणा – चौकी प्रभारी मंडी
  2. हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव- एस0ओ0जी0
  3. कानि0 चंदन नेगी एस0ओ0जी0
  4. कानि0 मौ0 अजहर कोतवाली हल्द्वानी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page