(बड़ी खबर):-वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची भवाली पुलिस, घायलों का सकुशल रेस्क्यू कर निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें

देवदूत बनी भवाली पुलिस, घायलों का सकुशल रेस्क्यू

03 जून को समय 04:20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि छड़ा में एक वाहन सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें कुछ व्यक्ति सवार है।
 सूचना पर तत्काल खैरना चौकी प्रभारी उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार,का0 प्रयाग जोशी पुलिस टीम मौक़े पर पहुँचे तो वाहन संख्या UK04TB3217 स्विफ्ट डिज़ायर कार सड़क से लगभग 10 फिट नीचे गिर गई, जिसमे वाहन में सवार श्रेद्यय बिष्ट पुत्र केदार सिंह बिष्ट निवासी सरमोली  मुंसायरी पिथौरागढ़ अनार 28 वर्ष एवं सोनल बिष्ट पत्नी श्रेद्यय बिष्ट निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष घायल हुए जिन्हें मौक़े से रेस्क्यू कर निजी गाड़ी से सीएचसी गरमपानी लाया गया जहां से चिकित्सक द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफ़र कर दिया । 
   वाहन चालक ख़िमानन्द भट्ट पुत्र केशव दत्त भट्ट निवासी हल्दूचोड लालकुआँ नैनीताल उम्र 40 वर्ष जिन्हें कोई चोट नहीं आई।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page