(बड़ी खबर)-अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुंग ने अपनी हड़ताल की खत्म

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली- 28 जून 2026 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुंग ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। जानकारी के मुताबिक उनकी भूख हड़ताल ख़त्म करने खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और जितेंद्र सिंह ने एक कप से सूप पिलाकर खत्म करवाई। अपनी भूख हड़ताल तोड़ने से पहले सोनम ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही कहा कि वो अपनी इस भूख हड़ताल तोड़ने पर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि जे आंगमों का भी आभार व्यक्त किया अब बात उन शर्तों की, जिस पर सोनम वांगचुक अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का कारण यह रहा की जेपी नड्डा अपने साथ सरकार की ओर से एक लेटर लेकर आए थे जिसमें उन मांगों को सोनम वांगचुक के सामने पढ़कर बताया गया। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने बताया कि सरकार ने वांगचुक की उस शर्त को मान लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करी जाएगी ।

इसके अलावा उन छात्रों पर भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, जो 20 जुलाई 2026 को ‘संसद मार्च’ में शांतिपूर्ण ढंग से शामिल हुए थे। नड्डा ने बताया कि सरकार ने वांगचुक की दूसरी शर्त भी मान ली है, जिसमें उन्होंने संसद में पेपर लीक और परीक्षाओं से जुड़े मामलों पर चर्चा करने की बात कही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ा दायक है और इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीना में अनेक कदम उठाए गए गुनहगारों को पकड़ा गया है वह जेल में बंद हैं हमारा सबसे महत्वपूर्ण जमा था कि विद्यार्थियों का 1 वर्ष बर्बाद ना हो तत्काल परीक्षा लेना बहुत जरूरी था सरकार ने अभी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थीयों एग्जाम हो जाए इसका प्रबंध किया और अभी 5 दिन पहले रिजल्ट भी आ गया और देशभर में उत्तीर्ण हो गए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही है कि हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि फास्ट्रेक और कठोर सजा के प्रावधान के साथ कई मुद्दे पर कैबिनेट में चर्चा होगी कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है तब जल्द से जल्द उसे बिल को सदन में पारित करने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page