(बड़ी खबर):- ऑटो से करता था यह व्यक्ति शराब की तस्करी, हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन,नितिन लोहनी,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विमल कुमार मिश्रा,थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में मनोज कुमार,प्रभारी चौकी खेड़ा व पुलिस टीम द्वारा 26 जून को गौलापार खेड़ा क्षेत्र में खेड़ा तिराहे के पास  काठगोदाम चोरगलिया सड़क मार्ग में एक व्यक्ति निवासी बागजला गौलापार थाना काठगोदाम को ऑटो में 02 पेटी कुल (96 पव्वे) देशी शराब गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page