बड़ी खबर- दो किराएदारों के बीच मामूली विवाद पर गर्भवती महिला को तीन मंजिला छत से नीचे फेंका,

ख़बर शेयर करें

दुःखद न्यूज़ नैनीताल- वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर में दो किराएदारों के बीच मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक गर्भवती महिला को तीन मंजिला छत से नीचे फेंक दिया। इससे गर्भवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो लोगों के आपसी विवाद में बनभूलपुरा थाना  क्षेत्र हल्द्वानी में एक महिला को छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि दो  किरायेदारों के बीच आपसी छींटाकशी के बाद विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने 21 वर्षीय मंजू पत्नी कुलदीप को तीन मंजिल छत से नीचे फेंक दिया। मृतक महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश गांव का रहने वाली है जो अपने परिवार के साथ किराए में रहती थी। महिला पांच महीने से गर्भवती थी। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह धौनी, बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page