(बड़ी खबर)- 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर अवैध मदिरा की बिक्री करते हुए दो व्यक्ति को पकड़ा

ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी :- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आबकारी विभाग, हल्द्वानी द्वारा ध्वजारोहण पश्चात् क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त आबकारी अनुज्ञापनों की पूर्ण बन्दी के निर्देश के दृष्टिगत जांच की गयी। इसी दौरान रेलवे रोड, निकट शमा होटल पर अभियुक्त कृष पुत्र पप्पू, निवासी- टनकपुर रोड, वार्ड नं0-4 राजपुरा को अवैध मदिरा की बिक्री करते हुए पकड़ा गया, जिसमे उसके पारा से देशी व विदेशी शराब के 119 पब्वे बरामद किये गये। इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अन्तर्गत कार्यवाही
की गयी । दुकान के निकट एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बेचने सम्बन्धित सूचना प्राप्त हुयी, जिसपर इसी क्रम में रात्रि को मुखबिर खास की सूचना पर तिकोनिया स्थित विदेशी मदिरा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अमन आर्या पुत्र गणेश राम, निवासी-हिम्मतपुर, मोटाहल्दू, अर्जुनपुर, लालकुआ से दो कट्टों में 62 देशी व विदेशी शराब बरामद की गयी। इनके विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी ।
अपराध संख्या-1
अभियुक्त का नाम- कृष पुत्र पप्पू, निवासी-टनकपुर रोड, वार्ड नं0-4 राजपुरा
बरामद शराब की मात्रा – देशी व विदेशी शराब के 119 पव्वे।
अपराध संख्या-2
अभियुक्त का नाम— अमन आर्या पुत्र गणेश राम, निवासी- हिम्मतपुर, मोटाहल्दू, अर्जुनपुर।
बरामद शराब की मात्रा -दो कट्टों में 62 देशी व विदेशी शराब।
उक्त दोनों अपराधियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
टीम में शामिल सदस्यों के नाम:-

  1. धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक, हल्द्वानी।
  2. कैलाश चन्द्र जोशी, उप आबकारी निरीक्षक, हल्द्वानी।
  3. चन्द्रशेखर काण्डपाल, प्रधान आबकारी सिपाही ।
  4. राहुल सिंह भोज, आवकारी सिपाही । अन्य
ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page