(बड़ी खबर)- 26 से 30 मई 2025 के मध्य किया जायेगा कुमाऊँ मण्डल के सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन- जिला सूचना अधिकारी नैनीताल

ख़बर शेयर करें
 

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड द्वारा सरकार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत गीत एवं नाट्य योजना के अन्तर्गत कुमाऊ मण्डल के सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में आगामी 26 मई से 30 मई 2025 के मध्य किया जायेगा। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि जनपद में निवासरत सांस्कृतिक दल लोकगीत, नाटक, नौटंकी, नुक्कड नाटक, भजन कब्बाली, जादू आदि विधाओं से दक्ष सांस्कृतिक दल 20 अप्रैल 2025 तक आवेदन सभी वांछित अभिलेखों सहित सूूचना कार्यालय नैनीताल अथवा मीडिया सेंटर हल्द्वानी में व्यक्तिगत अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया जनपद नैनीताल का ऑडिशन 30 मई 2025 को एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में किया जायेगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु जिला सूचना कार्यालय नैनीताल एवं मीडिया सेंटर हल्द्वानी से कार्यदिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page