पैसे निकालकर बैंक से निकल रहे एक व्यक्ति को रौंदा कार ने

ख़बर शेयर करें

शहर के मल्लीताल क्षेत्र में बैंक से पैसे निकाल कर निकल रहे एक युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी कार सवार युवती युवक के टकराने के बाद इतना घबरा गई कि ब्रेक की जगह उसने एक्सीलेटर दबा दिया हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया पुलिस कर्मियों और राहगीरों के द्वारा उसे बी.डी. पांडे अस्पताल ले जाया गया

जानकारी के मुताबिक आयार पाटा निवासीहरीश स्वामी कोतवाली के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक से पैसे निकाल कर बाहर निकल रहा था कि सड़क पर पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टकराते ही कार चालक महिला ने तुरंत ब्रेक मारना चाहा लेकिन एक्सीलेटर दब गया जिससे गाड़ी उनके ऊपर चढ़ते हुए आगे निकल गई महिला ने किसी तरह कार को नियंत्रित किया हादसे में हरीश पूरी तरह जख्मी हो गया मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें बीडी पांडे अस्पताल गया बात तुरंत वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर एम एस दुग्ताल द्वारा उनका उपचार किया गया वहीं डॉक्टर के बताए जाने के अनुसार व्यक्ति के टांके लगे हैं सीने और हाथों में चोट आई है इसके अलावा मरीज सीने में दर्द बता रहा है इसी को लेकर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है एसआई कश्मीर सिंह ने बताया है कि अभी किसी भी पक्ष के द्वारा कोई भी शिकायत पत्र नहीं दिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page