‘ट्वीट ई-मेल’ कर नैनीताल DM को दिव्यांग के आधार कार्ड अब तक न बन पाने की समस्या बताई तो 24 घण्टे भीतर बना दिव्यांग सौरव का आधार कार्ड

ख़बर शेयर करें


बीते दिनों प्रमुखता से अखबारों में उठी खबर दिव्यांग का आधार कार्ड बन जाने की पढ़कर एक पिता की जिज्ञासा जगी अपने दिव्यांग पुत्र के आधार कार्ड बनाने की
‘दिव्यांग सौरव का बना आधार कार्ड’ उन्होंने एवं उनके परिवार जनों ने समाज सेवी पूरन बृजवासी और जिला अधिकारी वंदना सिंह का किया धन्यवाद अदा मामला भीमताल नगर से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम सभा खैरोला पंत के गरीब परिवार के दिव्यांग सौरव दुम्का के आधार कार्ड अब तक न बनने का है, जबकि दिव्यांग सौरव एवं उनके परिवार जनों ने सौरव का आधार कार्ड बनवाने की कोशिश लगभग पिछले 10 वर्ष से की, लेकिन जनप्रतिनिधि, सिस्टम के आगे वो बेबस हो गए, जिस कारण गरीब परिवार के बेटे को अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल पाया, तभी इनका मामला भीमताल नगर के समाज सेवी पूरन बृजवासी के पास आया तो उन्होंने पूरी जानकारी लेकर मामले से जिलाधिकारी नैनीताल को अवगत कराया जहां मामले पर जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा संज्ञान लिया गया और आधार कार्ड ऑपरेटर को तत्काल दिव्यांग के घर जाकर आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए जिस पर आज ऑपरेटर पंकज ने उनके वर्तमान पते ढूंगशील रावतगाँव सिस्टम के साथ पहुँचकर दिव्यांग सौरव का आधार कार्ड उनके घर पर बनाया, आधार कार्ड बनवाकर दिव्यांग सौरव, उनकी माता तनुजा दुम्का, पिता दिनेश चंद्र दुम्का एवं परिवार जन सभी मुस्काये और समाज सेवी पूरन बृजवासी एवं जिलाधिकारी वंदना सिंह का उन्होंने सादर धन्यवाद अदा किया l

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page