8 जनवरी 2023 दिन रविवार का पंचांग एवं राशिफल,जानें पंडित प्रकाश जोशी के साथ

ख़बर शेयर करें


श्री शाके 1944, श्री वीर विक्रमी संवत 2079, नल नाम संवत्सर, श्री सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि अहोरात्र तक। पुष्य नामक नक्षत्र अगले दिन प्रातः 6:03 बजे तक। वैघृति नामक योग प्रातः 9:38 बजे तक। तैतिल नामक करण शाम 8:23 बजे तक। चंद्रदेव पूर्णरूपेण कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। आज सूर्योदय प्रातः 7:11 बजे। सूर्यास्त शाम 5:24 बजे।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
जानिए 12 राशियों का हाल।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
मेष—लंबी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा स्तर में जो सुधार किए हैं वे अत्यधिक समय तक लाभप्रद रहेंगे।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
वृषभ—आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में है बढ़ोतरी करेगा।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
मिथुन—आपकी कोई पुरानी बीमारी आपको आज परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और धन खर्च हो सकता है।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
कर्क—धन का आवागमन आज दिन भर होते रहेगा और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
सिंह—बैंक के लेनदेन में या सरकारी कागजों में आपको आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
कन्या –आज आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तली भुनी चीजों से दूर रहें।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
तुला —आपको आज अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है ताकि आप दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझ सके।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
वृश्चिक—-योग और ध्यान से सुकून मिलेगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इस पर आपको नजर बनाए रखने की आवश्यकता है ।नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानियां हो सकती है।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
धनु—कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आप रहते हैं आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ सकता है।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
मकर—जीवनसाथी की सेहत को अच्छी प्रकार से ध्यान दिए जाने और देखभाल की आवश्यकता है।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
कुंभ—आज के दिन आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की आवश्यकता है।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
मीन—आज अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
राशिफल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
अगले राशिफल के लिए बने रहे मेरे साथ।।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

You cannot copy content of this page