नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज मे बड़ी धूम-धाम से मनाया गया क्रिसमस का कार्यक्रम- नन्हे बच्चों द्वारा ‘हॉली जॉली क्रिसमस’ गीत पर नृत्य की दी प्रस्तुति

ख़बर शेयर करें

नैनीताल के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज मे आज क्रिसमस का कार्यक्रम बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।

कार्यक्रम मे कक्षा 1 से 5 तक की नन्ही छात्राओं ने प्रतिभाग किया व विद्यालय के सभागार मे अविस्मरणीय रंग बिखेरे।
कार्यक्रम की शुरूआत नन्हे बच्चों द्वारा ‘हॉली जॉली क्रिसमस’ गीत पर नृत्य प्रस्तुति से की गयी।

इसके बाद क्वायर ने क्रिसमस के गीत गए व सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने जॉय टू द वर्ल्ड, साइलेंट नाइट, वी थ्री किंग्स, हार्क द हेरल्ड एंजेल्स सिंग, जिंगल बैल जैसे दुनिया भर मे प्रचलित क्रिसमस कैरेल गाकर अनूठा सामाँ बाँधा।

बच्चों ने ईसा मसीह के जन्म की अद्भुत घटना का मंचन किया व अपनी नाट्य प्रतिभा का परिचय देते हुए ईसा मसीह के जन्म के महात्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

इस दौरान संता क्लॉज को अपने बीच देखकर छोटे बड़े सभी के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने बताया कि क्रिसमस का उत्सव सभी के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है व हमें आपस मे सद्भाव व सौहार्द के साथ रहना सिखाता है। श्रीमती जरमाया ने क्रिसमस के उपहार देकर खुशी बाँटने की भावना का उल्लेख भी किया तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को भेंट दी।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कक्षा 5 की छात्राओं इरा ढाका व साइशा चड्ढा ने किया।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित सभी छात्राएं, शिक्षक गण व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page