प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रहेंगे नैनीताल

ख़बर शेयर करें


नैनीताल- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री 01 मार्च को प्रातः 11:35 बजे खटीमा, हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12 बजे आर्मी हैलीपेड हल्द्वानी पहुचेंगे। इसके पश्चात मध्यान्ह 12:25 बजे रामलीला मैदान, हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा आयोजित ‘आभार रैली’ में प्रतिभाग करेंगे। अपरान्ह 03:45 पर गौलापार हैलीपेड हल्द्वानी से टिहरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page