अल्मोड़ा के दन्या में नया राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए जाने के लिए सीएम ने दिया अनुमोदन

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा के दन्या में नया राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए जाने के लिए स्नातक स्तर पर कला-विज्ञान संकाय के खोले जाने पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया है। आगामी सत्र से इसमें कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है। अल्मोड़ा में राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट के भवन निर्माण कार्यों के लिए नाबार्ड को प्रस्ताव भेजने पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी है। महाविद्यालय के भवन निर्माण का कार्य 299.75 लाख से प्रस्तावित है।
      मुख्यमंत्री ने उधमसिंह नगर के गदरपुर दिनेशपुर में स्व. चितरंजन राहा राजकीय इंटर कालेज में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 86.68 लाख की स्वीकृति दी गई है। राजकीय इंटर कालेज सकैनिया गदरपुर में खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 122.97 लाख की सहमति दी है।
      तहसील लक्सर में अंबेडकर वृद्ध आश्रम विष्णु विहार कालोनी गोरधनपुर रोड के लिए मुख्यमंत्री ने 10 लाख दिए जाने पर सहमति दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page