CM पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं/ माताओं व बहनों से बंधवाई राखी

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों से राखी बंधवाई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर उत्तराखण्ड में एक दिन का राजकीय शोक होने से सीएम आवास में रक्षा बंधन पर आयोजित कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। परन्तु जो बहनें जानकारी न होने के कारण सीएम आवास पहुंच गई थीं, उनसे मुख्यमंत्री ने राखी बंधवाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page