सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मनीष कश्यप के ठेले पर रुककर भुट्टे का आनंद लेते हुए क्या कहा आइये जानते हैं ?

ख़बर शेयर करें

खटीमा – राधा स्वामी सत्संग में बने हेलीपैड से अपने निजी आवास नगला तराई जाते वक्त पीलीभीत रोड पर मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनीष कश्यप के ठेले पर रुककर भुट्टे का आनंद लिया।
श्री धामी ने कहा कि भुट्टा पोष्टिक तत्वों से भरपूर होने व स्वादिष्ट होने के कारण जनता और पर्यटकों के बीच मे काफी लोकप्रिय खाद्य वस्तु बन चुका है। जहाँ एक ओर भुट्टा खाने वाले व्यक्ति को पौस्टिक तत्वों की आपूर्ति होती है, वहीं दूसरी ओर ये किसानों व बेचने वालों की आय का जरिया भी बन रहा है। राज्य में आने वाले पर्यटक भी एक बार भुट्टे का आनंद जरूर लें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page