‘‘द फॉरगॉटन क्वेस्ट’ का सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया विमोचन

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में करूण्य बिष्ट द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘ द फॉरगॉटन क्वेस्ट’ का विमोचन किया। 14 वर्ष के करूण्य बिष्ट अभी 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के समय लॉक डाउन के शुरूआत के समय से उन्होंने यह पुस्तक लिखनी शुरू की। इस पुस्तक में एक अनाथ आदिवासी लड़के की कहानी है।
     मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने करूण्या को बधाई देते हुए कहा कि बहुत कम उम्र में पुस्तक लेखन का सराहनीय प्रयास किया गया है। लेखन के लिए विजन और स्पष्ट सोच का होना जरूरी है। आज हमारे बच्चे कई क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे हैं। बच्चों को अपनी प्रतिभाओं को उजागर करने का मौका मिलना चाहिए। इससे उनमें कार्य के प्रति रूचि और बढ़ती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page