सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को जनपद नैनीताल की विभिन्न विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

ख़बर शेयर करें

नैनीताल –  सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी (शनिवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे है। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री रावत 27 फरवरी शनिवार को प्रातः 10ः25 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर 11ः30 बजे आर्मी हैलीपेड केलाखान नैनीताल पहुचेंगे। मुख्यमंत्री श्री रावत जनपद नैनीताल की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। श्री रावत 1ः35 बजे सूखाताल से कार द्वारा प्रस्थान कर 1ः40 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब पहुचेंगे। मुख्यमंत्री श्री रावत अपराह्न 3 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल से प्रस्थान कर बाया कैची धाम बाबा नीम करौली आश्रम के दर्शन करते हुये सांय 5ः30 बजे वन विश्राम गृह रानीखेत पहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम वन विश्राम गृह रानीखेत में करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page