आयुक्त कुमाऊं मंडल श्री अरविंद सिंह ह्यांकी ने राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस जिले भर में पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। कमिश्नरी में आयुक्त कुमाऊं श्री अरविंद सिंह ह्यांकी ने ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाया गया संविधान सर्वमान्य है। उन्होने विभिन्न जातियों, धर्मो व क्षेत्रीय विभिन्नताओं होते हुए भी हम सभी को एकता सूत्रों में बाधे रखने वाला संविधान दिया। मै स्वतन्त्रता संग्राम के नायकों, देश की सीमाओं व देश की आन्तरिक सुरक्षा में शहीद हुए सैनिको को भी नमन करता हूॅ। मण्डलवासियों की ओर से राज्य आन्दोलन के अमर शहीदों को भी शत-शत नमन करता हूॅ। आईये, गणन्तत्र दिवस की इस पावन बेला पर हम सभी संविधान के मूलभूत आदर्शो की रक्षा एवं राज्य तथा राष्ट्र के सर्वागींर्ण विकास के लिए संकल्पबद्ध हो।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page