भवाली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल का जोरदार हुआ स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। नैनीताल रोड़ में सरताज हॉल में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी न्याय सम्मान सम्मेलन व यूथ कांग्रेस ने अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल उत्तराखंड सह प्रभारी नवनीत कौर का स्वागत किया। कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज मे संघर्ष से आगे बढ़ी 8 महिलाओं को बैच व राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उत्तराखंड सह प्रभारी नवनीत कौर ने यूथ कांग्रेसियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी लोकसभा चुनाव में हर बूथ जीत की रणनीति बनाई। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा मजबूत के साथ लोगो के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में सभी वार्डो को जितना है, कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीतेजी। जनता ने मन बना लिया है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, यूथ कांग्रेस उत्तराखंड सह प्रभारी नवनीत कौर, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कंचन सुयाल, अफसर अली, उसा कन्नौजिया, धनी दुम्का, जानकी आर्या, शांति तिवारी, निर्मला आर्या, माया पंत, जे आर सती, आशमा परवीन, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, रज्जी, पुष्कर नयाल, मानवेंद्र साह, लोकेश जोशी, किशन अधिकारी, इदरीश खान, हरेंद्र आर्य, पंकज आर्या, सद्दा मिया, भुवन साह, रमेश कुमार, युवा कांग्रेस अफसर अली, संजय टम्टा, पारस चौहान, रोशन कुमार, तुषार आर्य, हिमांशु रॉयल, अमित कुमार, दीपक कुमार, अभय आर्य, शिवम आर्य, भास्कर आर्य, ऋषभ आर्य, जतिन चौहान गौतम आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page