नैनीताल में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई तेज,आइये जानते है क्या है पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। वहीं एक बार फिर एकमुश्त लगभग 69 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शहर में हड़कंप मच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नगर में कोरोना संक्रमितों के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे शहर में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं गुरूवार को भी नगर में एकमुश्त 69 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें आरटीपीसीआर जांच में 62 व रैपिड जांच में 7 लोग संक्रमित पाए गए। ऐसी स्थिति से बचने के लिए सभी को मास्क व सेनेटाइजर के प्रयोग के साथ भीड़ भाड़ जाने वाली जगहों से बचना चाहिए हो सके जरूरी काम के लिए ही घर से निकले आप सुरक्षित तो सब सुरक्षित।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page