राज्यपाल तथा संतो के मध्य उत्तराखंड का आध्यात्मिक क्षेत्र में योगदान पर क्या हुई विस्तृत चर्चा  

ख़बर शेयर करें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह, निर्मल पंचायत अखाड़ा के संत श्री जसविंदर सिंह कोठारी तथा सिक्ख प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। राज्यपाल तथा संतो के मध्य अध्यात्मिकता, समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों तथा उत्तराखंड का आध्यात्मिक क्षेत्र में योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि प्राचीन काल से ही आध्यात्मिक गुरुओं और संतो की समाज के कल्याण और विकास में अहम भूमिका रही है। संतो ने सदैव समाज का मार्गदर्शन किया है। राष्ट्र निर्माण मे संत-महात्माओं का अहम योगदान रहा है। संत महात्माओं का समाज की भलाई के लिए त्याग और बलिदान प्रेरणादायक है।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page