नैनीताल में 57 वर्षीय बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल- पर्यटन नगरी के मल्लीताल क्षेत्र में पैदल आ रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात मल्लीताल से कैंट क्षेत्र में अपने आवास को जा रहे लगभग 57 वर्षीय बसंत बल्लभ पंत घर की ओर जा रहे थे, उसी दौरान मल्लीताल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तत्काल उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाया गया जहां उनके सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया। कल तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि बाइक सवार और बुजुर्ग के बीच में समझौता हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page