मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यो में अनियमितताओं को लेकर सुदूरवर्ती ग्रामीणों द्वारा मनरेगा लोकपाल दी गई जानकारी

ख़बर शेयर करें


नैनीताल- मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यो में अनियमितताओं को लेकर बेतालघाट विकासखण्ड के सुदूरवर्ती ग्रामीणों द्वारा मनरेगा लोकपाल को दी गयी। शिकायतों पर जॉच प्रक्रिया हेतु विकासखण्ड बेतालघाट के ब्लॉक परिसर में लोकपाल मनरेगा श्रीमती नीमा परिहार द्वारा मुद्दों पर सुनवाई की गयी तथा योजना के तहत पूर्ण हुए कार्यों के बावजूद कई लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि का पूर्ण भुगतान नहीं हो पाने पर डिपार्टमेंट एवं फर्म मटेरियल विक्रेता से लाभार्थियों को समय पर स्वीकृत धनराशि की बकाया धनराशि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया तथा आगे मनरेगा योजना में अनियमितताओं पर सुधार लाने की चेतावनी दी गयी। विकासखण्ड द्वारा फर्म मटेरियल विक्रेता को बिल भुगतान के उपरान्त भी लाभार्थियों को मटेरियल नहीं मिल पाया जिसमें लोकपाल नीमा परिहार द्वारा डिपार्टमेंट एवं ग्रामीणों के बीच निर्णय की सन्तुष्टि के बाद मुद्दों की कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। जिसमें विकासखण्ड बेतालघाट के सभी कर्मचारी एवं अधिकारीगण तथा लाभार्थी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page