देवभूमि उत्तराखंड में बड़ी श्रद्धा पूर्वक एवं धूमधाम से मनाई जाती है श्री कृष्ण जन्माष्टमी, देखिये विडियो

ख़बर शेयर करें

देवभूमि उत्तराखंड में बड़ी श्रद्धा पूर्वक एवं धूमधाम से मनाई जाती है श्री कृष्ण जन्माष्टमी। यहां ऐतिहासिक एवं कुलदेवता मन्दिरों में आज बहुत चहल पहल देखने को मिल रही है। गांव की महिलाएं एवं बच्चे भजन कीर्तनों में जम कर भाग ले रहे हैं। गांव के नन्हे मुन्ने बच्चों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। छोटे छोटे बच्चे कोई श्री कृष्ण तो कोई राधा रानी की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक कृष्ण भक्ति में लीन महिलाओं एवं बच्चों का दृश्य़ नैनीताल के समीपवर्ती ग्राम गेठिया के जोशी परिवार के घर के समीप कुल ईष्ट मंदिर ( भुमियां ज्यू) मन्दिर का है। विगत वर्षों की भांति यहां महिला मण्डली व्रत उपवास के दौरान दिनभर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो कर श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारे,,,,,सारी सखियां नाचने लगी कन्हैया तेरे साथ में,,,,, क्या खाए गैया क्या खाए ग्वाल बाल,,,,,,,, तथा हाथ में मुरुली कमर में छू रुमाल,,,,,( कुमाऊनी भजन) आदि भजनों के साथ भक्ति में लीन हो रहे हैं।
महिला मण्डली में उपस्थित महिलाओं में श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती प्रेमा कुरिया, श्रीमती पूजा कुरिया, श्रीमती दुर्गा जोशी, श्रीमती विद्या कुरिया,रेनू कुरिया, श्रीमती चन्द्रा किरौला, श्रीमती सीमा कुरिया, श्रीमती उमा श्रीमती विमला जोशी,, श्रीमती कमला पंत श्रीमती दया कुरिया श्रीमती देवकी कुरिया,समेत कु० हिमांशी जोशी , भावना जोशी,जया विष्ट हर्षित जोशी, कृष्णा जोशी,दक्ष,पवन,खुशाल, रुचि जोशी आदि बच्चों ने भाग लिया।
भजन कीर्तन के अतिरिक्त कुमाऊनी झोडा चांचरी का आयोजन भी हुआ। संचालन विमला जोशी दुर्गा जोशी एवं हेमा जोशी ने मिलकर किया।
कृष्ण की भुमिका हिमांशी जोशी एवं राधा की भूमिका में रुचि जोशी ने भाग लिया।
आलेख के लेखक पंडित प्रकाश जोशी। गेठिया नैनीताल।

You cannot copy content of this page