देवभूमि उत्तराखंड व उसके वनों का नाम यूरोप मैं रोशन हुआ

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। सुदिप्त सिंह कुँवर को विश्वप्रसिद्ध मेंडेल यूनिवर्सिटी इन ब्रनो (Mendel University in Brno) यूरोप (Europe) से यूरोपियन फॉरेस्ट्री (European Forestry) में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री मिलने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने बधाई दी है। सुदिप्त सिंह कुँवर ने निर्मला कॉन्वेंट से इंटर करने के बाद भीमताल बिरला इंस्ट्यूट्र ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज से बीटेक करने के बाद जंगलों के संरक्षण में रुचि होने के कारण उत्तराखण्ङ के जंगलों मै शोध किया। इसी शोध के बाद उनको साल 2019 मै यूरोप की नामी मेंडेल यूनिवर्सिटी इन ब्रनो (Mendel University in Brno) चेक गणराज्य मै फॉरेस्ट्री एंड वुड टेक्नोलॉजी विषय में मास्टर ऑफ साइंस के लिए स्कोलरशिप मिली। ब्रनो (Brno) शहर में आनुवंशिकी की खोज करने वाले (Father of Genetics) ग्रेगोर योहान मेंडेल (Gregor Johann Mendel) के नाम पर मेंडेल यूनिवर्सिटी इन ब्रनो (Mendel University in Brno) को स्थापित किया गया। यह विश्व में प्रतिष्ठित महाविश्वविद्यालय जो की वन व कृषि क्षेत्र में शोध व अनुसंधान के लिए जाना जाता है। होने को तो यहाँ काफी विषयों में शोध एवं शिक्षा होती है, परन्तु वन व कृषि में यह बहुत जाना माना नाम है।  सुदिप्त सिंह कुँवर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुँवर के बड़े बेटे है। हुकम सिंह कुँवर ने बताया कि बचपन से जंगलों से लगाव के कारण ही आज उसको ये मुकाम मिला है। बधाई देने वालों मै पंतनगर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति व बिड़ला भीमताल के निदेशक डॉक्टर बी ऐस बिष्ट, सुरेश तिवारी, अनिल खंडेलवाल, राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल, आदि शामिल रहे। 

You cannot copy content of this page