‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 314 नागरिकों द्वारा उठाया गया सीधा लाभ

ख़बर शेयर करें

  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड रामनगर की न्याय पंचायत चिल्किया के रामलीला मैदान चिल्किया  में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

     शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती, पेयजल/जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिंचाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति, उद्यान विभाग आदि विभागों के द्वारा क्षेत्रीय जनता को लाभ पहुॅचाया गया।
       शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

      शिविर में समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई।

शिविर में 127  शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा 64 प्रमाण पत्र बनाए गए।

बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 314 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया।
    कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार,खण्ड विकास अधिकारी जी सी पाण्डे सहित विभिन्न ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधि,विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

       शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page