जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने किया 31 दिवसीय टेलर वूमेंस गारमेंट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा 11 मई 2026 से शुरू 31 दिवसीय टेलर वूमेंस गारमेंट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन 12 मई को कुंवरपुर, गौलापार स्थित बडौदा आरसेटी परिसर में किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रियंका गड़िया, जिला सेवायोजन अधिकारी, नैनीताल तनवीर असगर, खंड विकास अधिकारी, हल्द्वानी प्रदीप कुमार पंत, सहायक खंड विकास अधिकारी, हल्द्वानी दीपक जोशी, मुख्यमंत्री उदयमशाला योजना, बडौदा आरसेटी फैकल्टी नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल एफएलसी काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की 33 महिला एवं 2 पुरुष प्रतिभागी भाग ले रहे है।

प्रियंका गड़िया द्वारा प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण तल्लीनता एवं अनुशासन के साथ पूर्ण करें तथा प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार से जुड़ें। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने एवं सामाजिक बुराइयों से स्वयं को बचाने का संदेश दिया।

खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर हल्द्वानी महोदय द्वारा प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपने कार्य में दक्षता एवं परिपूर्णता (परफेक्शन) लाएँ एवं सीखे गए कौशल का निरंतर अभ्यास कर उसे रोजगार में बदलें ।

इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी फैकल्टी, एवं एफएलसी काउंसलर ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर में निदेशक आरसेटी द्वारा संस्थान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं उत्तराखण्ड सरकार के तत्वाधान में नैनीताल जिले के अग्रणी बैंक के रूप में बैंक ऑफ़ बडौदा द्वारा यह प्रशिक्षण संस्थान 2011 से जिले के 18 से 50 वर्ष के स्वरोजगार इच्छुक व्यक्तियों को निःशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। प्रशिक्षण स्थल का पूरा पता एवं संपर्क सूत्र –
बड़ौदा आरसेटी परिसर, हीरा कुंवर पब्लिक स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, विकासखंड- हल्द्वानी
फ़ोन – 05946-266095, 8477009546

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page