सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी की ओर से सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण प्रशिक्षण कार्यकम का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

गुरुवार को सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी की ओर से होटल क्लार्क इन रामपुर रोड़ हल्द्वानी में सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण प्रशिक्षण कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुदेव सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा एवं अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत कर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में जे०पी० रिसर्च इण्डिया लि० के विशेषज्ञ सुमित कुल द्वारा साइंटिफिक कैश इन्वेस्टिगेशन ऑफ एक्सीडेंट के सम्बन्ध में प्रतिभागियों को प्रथम व्याख्यान के रूप में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। सहायक निदेशक, सड़क सुरक्षा, परिवहन विभाग नरेश संगल द्वारा रोड़ सेफ्टी एंड ओवरव्यू ऑन रोड़ एक्सीडेंट इन उत्तराखण्ड के सम्बन्ध में द्वितीय व्यख्यान के रूप में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यकम का मुख्य उद्देश्य राज्य में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक विश्लेषण कर भविष्य में उनकी पुनरावृति को रोकना तथा दुर्घटनाओं में होने वाले घायलों एवं मृतकों की संख्या में प्रभावी कमी लाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को दुर्घटना स्थलों के सूक्ष्म निरीक्षण, आंकड़ों के संकलन एवं विश्लेषण, ब्लैक स्पॉट की पहचान, यातायात प्रबन्धन में सुधार तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। विशेषज्ञों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि सड़क अभियांत्रिकी, प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता के समन्वित प्रयासों से ही सड़क दुर्घटनाओं में सार्थक कमी लाई जा सकती है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दुर्घटना विश्लेषण की आधुनिक तकनीकों, डिजीटल उपकरणों का उपयोग एवं त्वरित रिपोर्टिंग प्रणाली के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया, जिससे दुर्घटना के मूल कारणों की पहचान कर ठोस सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकें। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति सभी सम्बन्धित विभागों की जिम्मेदारी एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी / रामनगर/उधमसिंह नगर / काशीपुर/टनकपुर, लोक निर्माण विभाग/राष्ट्रीय मार्ग खण्ड/भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण/विद्युत विभाग के अवर अभियंता, पुलिस विभाग के निरीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट, राजस्व विभाग, वन विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम के अधिकारी, उत्तराखण्ड परिवहन निगम प्रबन्धक / सहायक प्रबन्धक, हल्द्वानी/रूद्रपुर/काठगोदाम /रामनगर/टनकपुर/काशीपुर, मैसर्स के० एम०ओ०यू०लि० हल्द्वानी के पदाधिकारी, ट्रक यूनियन के पदाधिकारी एवं चालक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यकम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को जिलाधिकारी नैनीताल, संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। अन्त में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी अरविन्द पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page