डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वयं के वैक्सीनेशन के उपरांत बेस चिकित्सालय का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

शनिवार को सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में नवागंतुक जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज कोविड सील कोरोना वैक्सीन लगाई गई वैक्सीनेशन के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा बेस चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड के अलावा अन्य वार्डों का निरीक्षण भी किया उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले सभी रोगियों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं तथा चिकित्सालय तथा वार्डों में सफाई की व्यवस्था उचित ढंग से होनी चाहिए इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरीश लाल भी मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page