डीएसबी कैंपस के सहा. प्राध्यापक डॉक्टर बिजेंद्र लाल का चयन वानिकी विश्वविद्यालय रानीचौरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ

ख़बर शेयर करें

डीएसबी परिसर के स्व वित्त पोषित वानिकी विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉक्टर बिजेंद्र लाल का चयन वीर चंद्र सिंह गढ़वाली वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय रानीचौरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है । डॉक्टर बिजेंद्र लाल द्वारा कार्यभार ग्रहण कर लिया गया हैं । उनकी सफलता पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने डॉक्टर बिजेंद्र लाल को अंग वस्त्र पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर निदेशक प्रो. नीता बोरा , प्रो. पदम सिंह बिष्ट , डी एस डबलू प्रो.संजय पंत ,निदेशक विजिटिंग प्रो. ललित तिवारी ,प्रो.आर सी जोशी ,प्रो.आशीष तिवारी डॉक्टर विजय कुमार,डॉक्टर कुबेर गिनती ,प्रो.सुषमा टम्टा ,प्रो.नीलू आदि उपस्थित रहे ।डॉक्टर बिजेंद्र लाल ने प्रो. लक्ष्मण सिंह लोधी याल के निर्देशन मे किया। उनकी सफलता पर कूटा नए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की काम ना की। कूटा की तरफ से प्रो.ललित तिवारी ,प्रो. नीलू लोधयाल ,डॉक्टर विजय कुमार ,डॉक्टर दीपक कुमार ,डॉक्टर दीपाक्षी जोशी, डॉक्टर संतोष कुमार ,डॉक्टर दीपिका गोस्वामी , डॉक्टर अनिल बिष्ट ,डॉक्टर पैनी जोशी ,डॉक्टर सीमा चौहान ,डॉक्टर दीपिका पंत ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page