ग्राफिक एरा भीमताल के डॉ. बी.पी. जोशी लगातार दूसरे साल विश्व के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

ख़बर शेयर करें

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के गणित और कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बी.पी. जोशी को वर्ष 2025 के लिए विश्व के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा एल्सेवियर-स्कोपस के सहयोग से जारी सूची में दिया गया है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (USA) और एल्सेवियर (Elsevier) द्वारा जारी इस सूची में लगातार दूसरे साल डॉ. जोशी का नाम शामिल हुआ है, जो विश्वविद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की उपलब्धि है।

डॉ. जोशी की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और देश के लिए गर्व की बात है। उनके शोधकार्य और शैक्षिक योगदान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, जिससे उन्होंने अपने क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

डॉ. जोशी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार और उनके सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा, “यह न केवल डॉ. जोशी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्वविद्यालय के उच्च शैक्षिक मानकों और अनुसंधान में हमारे योगदान को भी दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page