एनयूजे-आई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. नवीन जोशी को नियुक्त किया गया महासचिव

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. नवीन जोशी को संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. नवीन जोशी को सभी की सहमति के बाद नियुक्त किया गया है। वहीं इससे पूर्व सुनील पांडे को अध्यक्ष व संजय तलवार को मुख्य संरक्षक मनोनित किया गया था। बता दें कि इससे पूर्व भी डॉ. नवीन जोशी जिलाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के अध्यक्ष रास बिहारी द्वारा बताया गया कि संगठन से सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति के बाद ही डॉ. नवीन जोशी को महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ. जोशी को शुभकामनाएं भी प्रेषित की है। उन्होने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वो उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएगे और पत्रकारों के हित के लिए कार्य करेंगे।

वही डॉ. नवीन जोशी ने महासचिव का पद मिलने पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। प्रदेश के महासचिव की ज़िम्मेदारी मिलने पर प्रदेश के सभी सदस्यों ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page