मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश
नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट
भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के तल्ला रामगढ़ , नथुवाखान, दाडीम,दुक्कड, झड़गाँव, कालाआगर, गलनी, चमोली, क्वेराला,आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है। मंत्री कैड़ा ने pwd विभाग के अधिकारियो को खराब मोटर मार्गो की शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें के निर्देश दिए! मंत्री कैड़ा ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो को बरसात के समय मोटर मार्ग बंद होने पर मोटर मार्गो को खोलने हेतु शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए! मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!


