कैंची धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को देश-विदेश आये श्रद्धालुओं ने सराहा, सुनिए उनकी जुबानी……….?

ख़बर शेयर करें

बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन हेतु कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

यातायात प्रबंधन, शटल सेवा, सुरक्षा व्यवस्था तथा दर्शन को सुगम बनाने के लिए किए गए प्रयासों से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली।

श्रद्धालुओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार की भी प्रशंसा की तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और संतोषजनक बताया।

महाराष्ट्र से आईं हमारी बेहद खास श्रद्धालु ऋषा सालवे जी का यह अनुभव इस बात का जीता-जागता सबूत है

ऋषा जी बताती हैं कि उनका कैंची धाम आने का कोई पहले से तय प्लान नहीं था, लेकिन बाबा की कृपा देखिए… वह न सिर्फ यहाँ पहुँचीं, बल्कि आज कैंची धाम के पावन स्थापना दिवस के ऐतिहासिक और भव्य अवसर का हिस्सा भी बन गईं!

इतने बड़े उत्सव और भारी भीड़ के बावजूद, यहाँ की व्यवस्थाएं देख कर दिल खुश हो गया। हर मोड़ पर मुस्तैद नैनीताल पुलिस-प्रशासन और सेवादारों की बदौलत सभी श्रद्धालु बेहद सुरक्षित और सुकून से दर्शन कर पा रहे हैं।

पटियाला (पंजाब) से आए बाबा के इन भक्तों ने सांझा किया कैंची धाम का अपना बेहद खूबसूरत अनुभव

2023 में पहली बार महाराज जी के दर्शन करने आए और उसके बाद से बाबा की ऐसी खींच रही कि आज फिर खिंचे चले आए।

इनका कहना है कि जीवन में मुक्ति का द्वार यही पवित्र स्थान है। साथ ही, उन्होंने यहाँ की बेहतरीन व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जमकर सराहना की—जहाँ 5-6 घंटे का अनुमान था, वहीं मात्र आधे घंटे में बिना किसी असुविधा के भक्तों को दिव्य दर्शन प्राप्त हो गए।

अगर आप भी जीवन की भागदौड़ से दूर सुकून और मुक्ति की तलाश में हैं, तो बाबा का दर आपका इंतज़ार कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page