हिन्दी एवं नेपाली भाषा में बनी फिल्म प्रेम गीत 3  आगामी 23 सितम्बर को हो रही है रिलीज-प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन ने दी जानकारी

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके संगीत निर्देशन में हिन्दी एवं नेपाली भाषा में बनी फिल्म प्रेम गीत 3  आगामी 23 सितम्बर को रिलीज हो रही है।
मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन के प्रयासों की सराहना की तथा फिल्म के सफल प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर निर्माता निर्देशक सुभाष काले व सन्तोष सेन, अभिनेता प्रदीप खड़का, अभिनेत्री क्रिस्टियाना गुरूंग आदि भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page