लोक सभा समान्य निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के लिए मतदान दलों के गठन हेतु किया गया प्रथम रेण्डमाईजेशन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- आज दिन मंगलवार 12 मार्च को लोक सभा समान्य निर्वाचन-2024 के सफल संचालन हेतु मतदान दलों के गठन हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल के निर्देशन में कुल 1010 मतदेय स्थलों के सापेक्ष कुल 1111 (10 प्रतिशत आरक्षित सहित) मतदान दलों हेतु अतिरिक्त 22 प्रतिशत कार्मिकों (5244) का प्रथम रेण्डमाईजेशन एन०आई०सी० नैनीताल में किया गया। मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 18 मार्च 2024 से प्रस्तावित है। रेण्डमाईजेशन के दौरान जिलाधिकारी नैनीताल, अपर जिलाधिकारी नैनीताल फिंचा राम चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल जगमोहन सोनी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page