मा. उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं द्वारा ली गई मतदाता जागरूकता की शपथ

ख़बर शेयर करें

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें हाईकोर्ट के सभी अधिवक्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ ली गई।

स्वीप नैनीताल के सह समन्वयक ललित मोहन पांडे एवं गौरीशंकर काण्डपाल के द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में पोस्टर के माध्यम से अधिवक्ताओं को जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा स्वीप कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत तथा महासचिव सौरभ अधिकारी के द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कमलेश तिवारी जयवर्धन कांडपाल सैयद अभी मून ,जानकी सूर्या, मनीष बिष्ट, राहुल कंसल, अविदित नौलियाल, देवांग डोबाल, श्वेता डोबाल के साथ अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page