नैनीताल में 205 वाहनों के चालान, 03 की फिटनेस निरस्त

ख़बर शेयर करें

परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद नैनीताल के पर्वतीय मार्गो में 06 जून 2024 को चलाये गये विशेष चैकिंग अभियान में 205 वाहनों के चालान किये गये। जिसमें 13 यात्री वाहनों का ओवर लोड में चालान किया गया। इसके अतिरिक्त o6 बिना फिटनेस, 05 बिना परमिट, 13 बिना कर, 06 बिना डीएल के चालान किये गये। पर्वतीय क्षेत्रों में ओवरलोडिंग हेतु प्रयोग किये जाने में अनधिकृत कैरियर के 26वाहनों के चालान किये गये। 03 वाहनों की फिटनेस मार्ग में निरस्त भी की गई है। इसके अतिरिक्त 03 वाहनों के परमिट के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की गयी है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक ০5 जून 2024 को पतलोट से 01 किमी0 पूर्व खन्स्यू-पतलोटमार्ग पर झड़गांव के समीप हुई दुर्घटना के दृष्टिगत परिवहन विभाग की 04 टीमों द्वारापर्वतीय क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विशेष रूप से यात्री वाहनों मेंओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के चालान के साथ-साथ बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना लाईसेंस आदि सभी अभियोगों में प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त हल्द्वानी मेंओवर स्पीड दौड़ रहे 17 वाहनों के भी चालान किये गये तथा 58 बिना हेल्मेट चालकों / पीछे बैठे यात्रियों के भी चालान किये गये। उल्लेखनीय है कि गत माह चलाये गये विशेष चैकिंगअभियान में हल्द्वानी – खनस्यू – पतलोट – मिडार -रीठा साहिब मार्ग में 05 प्रवर्तन टीमों द्वारा 127वाहनों के चालान करते हुये 67 चालकों के लाईसेंस निलंबन की संस्तुति की गयी थी।आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page