मत्स्य विभाग नैनीताल एवं भूमि संस्था हल्द्वानी के सहयोग से मत्स्य पालन के आयाम एवं फिश फूड प्रोसेसिंग पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया सम्पन्न

ख़बर शेयर करें

मत्स्य विभाग नैनीताल एवं भूमि संस्था हल्द्वानी के सहयोग से होटल एप्पल इन मेहरागांव भीमताल में दिनांक 1 से 5 फरवरी 2024 तक मत्स्य पालकों हेतु मत्स्य पालन के आयाम एवं फिश फूड प्रोसेसिंग पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद मत्स्य प्रभारी डा विशाल दत्ता, डा बिपिन विश्वकर्मा एवम् भूमि संस्था की अध्यक्ष भावना पांडे द्वारा सम्पन्न कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल श्री अशोक कुमार पांडे द्वारा किया गया, उन्होंने मत्स्य पालकों की समस्यायों को सुना एवम् मत्स्य पालन को पर्यटन की संभावनाओं के साथ जोड़ने को प्रेरित किया। प्रशिक्षण में जेष्ठ मत्स्य निरीक्षक उमा नेगी ने एवम् मत्स्य निरीक्षक मोहन सिंह किरोला ने मत्स्य पालकों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवम् मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्रदान की। इसके अलावा मत्स्य निरीक्षक विजयदीप धपोला ने मत्स्य पालकों को फिश कटलेट, फिश टिक्का फिश पिकल एवम् फिश बॉल आदि उद्पाद बनाना सिखाया। कार्यक्रम में शीतजल मात्स्यिकी निदेशालय अनुसंधान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ नित्यानंद पांडे , डा रविन्द्र पटियाल एवं डा सुरेश चंद्रा ने व्याख्यान दिए।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मत्स्य पालकों में से हर्ष सिंह डंगवाल, राकेश कुमार आदि ने अपने अनुभव तथा विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन में मत्स्य विभाग के उपनिदेशक कुमाऊं मण्डल श्री प्रमोद कुमार शुक्ल द्वारा मत्स्य पालकों की वर्तमान स्थिति के अनुरूप नई योजनाओं के विषय में अवगत कराया जोकि मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि के लिए सहायक होंगी। उपनिदेशक मत्स्य कुमाऊं मण्डल श्री शुक्ल द्वारा प्रशिक्षण में प्रभागी मत्स्य पालकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मत्स्य निरीक्षक दीपा बुदलाकोटी , दीपा डोरवी एवम् विभाग के फिशरमैन मुकेश गिरी, इंद्रलाल, नंदलाल, गोविंद ग्वाल एवम् मनमोहन सिंह नेगी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page