केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या द्वारा दिए गए पांच लाख रुपये की धनराशि से होगा कुमाऊँ प्रेस क्लब नैनीताल का सौन्दर्यकरण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने नगर भ्रमण के दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तल्लीताल लेक ब्रिज कम बाईपास में कुमाऊं प्रेस क्लब आवंटित कक्ष का निरीक्षण किया। कक्ष की खस्ताहाल को देखते हुये सांसद अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या दोनों ने ढाई-ढाई लाख रूपये कुमाऊं प्रेस क्लब के सौन्दर्यकरण के लिये देने की घोषणा की। कुमाऊं प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा. गिरीश रंजन तिवारी, महासचिव अफजल हुसैन फौजी ने सौन्दर्यकरण के लिये दी गयी सहायता के लिये सांसद अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या का आभार व्यक्त किया। एनयूजेआई के संगठन व प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों ने खुशी जताई है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, विधायक प्रतिनिधि मनोज जोशी, भाजपा मंडलाध्यक्ष आनंद बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार रमेश चन्द्रा, एनयूजेआई के कुमाऊं मंडल महासचिव रविन्द्र पाण्डेय रवि, जिला उपाध्यक्ष गौरव जोशी, नगर उपाध्यक्ष रितेश सागर, संगठन मंत्री राजू पांडे, सचिव दामोदर लोहनी, उपसचिव संगीत बोरा, कमलेश बिष्ट, गुड्डू ठठोला, दीप्ति बोरा, राहुल भाटिया, मोहित साह, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, विमला अधिकारी, विश्वकेतु वैद्य आदि लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page