‘वोकल फॉर लोकल’ को साकार रूप देने में गिरीश कांडपाल का योगदान सराहनीय – सांसद अजय भट्ट

ख़बर शेयर करें

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी काठगोदाम में युवा उद्यमी गिरीश कांडपाल जी के विरासत स्टोर का शुभारंभ किया और स्थानीय उत्पादों के संरक्षण, संवर्धन एवं विपणन के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का उत्कृष्ट कार्य गिरीश कांडपाल द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कौसानी क्षेत्र की समृद्ध विरासत एवं पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिलाते हुए शहद, बिच्छू घास की चाय, लिंगुड़ का अचार, विभिन्न प्रकार की चटनियाँ, जैम एवं अन्य स्थानीय उत्पादों के उत्पादन और विपणन के माध्यम से क्षेत्रीय किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं।

सांसद ने कहा कि यह प्रयास केवल एक व्यवसायिक गतिविधि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय संसाधनों को सशक्त बनाने का प्रेरणादायक अभियान है। ऐसे नवाचार और उद्यमिता से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी प्राप्त होती है।

सांसद अजय भट्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि गिरीश कांडपाल का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा तथा प्रदेश में आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ावा देगा।

उन्होंने गिरीश कांडपाल को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज और प्रदेश हित में किए जा रहे उनके प्रयास निश्चित रूप से प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page