राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने हंस फाउंडेशन के द्वारा गोपेश्वर, थराली तथा हल्द्वानी भेजी जा रही मेडिकल किट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ख़बर शेयर करें

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को हंस फाउंडेशन के द्वारा माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज के सौजन्य से गोपेश्वर, थराली तथा हल्द्वानी के  लिए भेजी जा रही मेडिकल किट को हरी झंडी दिखाकर राजभवन से रवाना किया। कोरोना उपचार में प्रयोग आने वाली इन मेडिकल किट में 20 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, 500 पीपीई किट, 500 ऑक्सीमीटर, 500 थर्मामीटर, 250 स्टीमर, 50 नेबुलाइजर, 50 बी.पी मशीन, 500 चिकित्सक गाउन, 20 हजार मॉस्क तथा 10 हजार सेनेटाइजर आदि रखे गये हैं। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में हंस फाउंडेशन जिस प्रकार मदद के लिए अपना योगदान दे रहा है वह सराहनीय है। इस प्रकार सभी के एकजुट प्रयासों से निश्चित ही राज्य शीघ्र इस कोरोना संकट पर विजय प्राप्त करेगा। राज्यपाल ने कहा कि माता मंगला जी एवं भोले महाराज जी के सानिध्य में उत्तराखण्ड के दूरगामी क्षेत्रों तक कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर के माध्यम से जिस तरह से कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए जीवन रक्षक उपकरण एवं अन्य सामान पहुंच रहा है यह बहुत ही अनुकरणीय कार्य है।इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री बृजेश कुमार संत, परिसहाय आर्मी मेजर मुदित सूद आदि उपस्थित रहे।   

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page