राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन नैनीताल के अल्प वेतनभोगी, दैनिक वेतन भोगी/अस्थाई कार्मिकों से हालचाल जाना

ख़बर शेयर करें

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने गुरूवार को राजभवन नैनीताल के अल्प वेतनभोगी, दैनिक वेतन भोगी, दैनिक, अस्थाई कार्मिकों से हालचाल जाना और वस्त्र आदि राहत सामग्री वितरित की।
श्रीमती मौर्य ने कहा कि कोरोना अवधि में परिवारों में रोजगार व आय का संकट रहा है। राजभवन नैनीताल के कम आय वर्ग के कार्मिकों को भी इस अवधि में कुछ मदद मिल सके इसलिए सभी को राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है।  
इस असवर पर परिसहाय आर्मी मेजर मूदित सूद, परिसहाय पुलिस रचिता जुयाल सहित राजभवन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।  

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page