राज्यपाल ने ‘ईद-उल-जुहा’(बकरीद) की बधाई दी

ख़बर शेयर करें


राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को ‘ईद-उल-जुहा’(बकरीद) की बधाई दी है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा है कि ‘ईद-उल-जुहा’ त्याग एवं ईश्वर के प्रति समर्पण का त्यौहार है। यह मानव कल्याण, सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कामना की है कि ‘ईद-उल-जुहा’ का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाएगा।                            

You cannot copy content of this page