राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) मंगलवार को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें


मा0 राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम,वीएसएम सेनि, 2 व 3 अप्रैल 2024 को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि राज्यपाल श्री सिंह 2 अप्रैल (मंगलवार) को सायं 4 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से हैली द्वारा प्रस्थान कर सायं 5 बजे जीटीसी हैलीपेड कैलाखान नैनीताल पहुचेंगे तथा 5ः10 बजे सैनिक स्कूल घोडाखाल के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम राजभवन नैनीताल में करेंगे। राज्यपाल श्री सिंह 3 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 7 बजे गोल्फ कोर्स राजभवन में प्रतिभाग करेंगे तथा 11 बजे से 12 बजे के मध्य अधिकारियों से वार्ता करेंगे तथा 3ः50 बजे कैलाखान हैलीपेड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page